Thursday, October 22nd, 2026

22 फरवरी से सूरत-पटना के बीच स्पाइस जेट की सीधी विमान सेवा 

पटना 
पटना से सूरत आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। सूरत-पटना के बीच स्पाइस जेट की सीधी विमान सेवा 22 फरवरी से शुरू हो रही है। अब तक पटना से सूरत के लिए सीधी उड़ान नहीं होने से नौ से दस घंटे का समय लग जाता था। नई सेवा शुरू होने से हवाई यात्री ढाई घंटे में यात्रा पूरी कर सकेंगे। साथ ही यात्रियों के किराए में 25 से 50 प्रतिशत से अधिक की बचत होगी। 

सूरत एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से ट्वीट कर इस नई विमान सेवा की जानकारी दी गई है। फ्लाइट संख्या एसजी 432 दोपहर 12.25 बजे उड़ान भरेगी और सूरत एयरपोर्ट पर दोपहर 2.55 बजे पहुंचेगी। वापसी के क्रम में यह सूरत से विमान संख्या एसजी 431 बनकर शाम 3.25 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5.50 बजे पटना पहुंचेगी। यह विमान सेवा फिलहाल 22 फरवरी से 27 मार्च के बीच हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को उपलब्ध होगी। इस रूट पर टिकटों की बुकिंग शुरू हो गयी है।

 

#स्पाइस जेट

Source : Agency

पाठको की राय